पहासू में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट, बच्चों ने लिया फुहारों का आनंद

15 June 2025

बुलंदशहर: पहासू ब्लॉक में तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। रविवार सुबह ही बारिश होते ही बच्चे, बड़े सब घरों से बाहर निकल आए। बच्चों ने उछल कूद कर फुहारों का आनंद लिया। गर्मी ने जीना मुहाल किया हुआ है। तापमान इतना अधिक है कि लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत देखने को मिल रही है। लोग बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। रविवार सुबह पहासू ब्लॉक में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने मो मिली। बच्चे, बड़े सभी घरों से बाहर निकलकर बारिश में नहाए। खेतों में खड़ी फसलों को भी काफी राहत देखने को मिली।