बुलंदशहर: पश्चिमांचल एवं दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण और फेशियल अटेंडेंस लागू करने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुलंदशहर जिले के 400 से अधिक कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। देशभर में सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों ने भी इस विरोध को समर्थन दिया।
हड़ताल के दौरान आयोजित सभा में समिति के अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने फेशियल अटेंडेंस को प्रमुखता से उठाते हुए ऐलान किया कि 10 जुलाई 2025 से कोई भी कर्मचारी फेशियल अटेंडेंस सिस्टम का उपयोग नहीं करेगा। इस प्रस्ताव को सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।
बिजली कर्मचारियों के वेतन रोकने की मूल खबर पढ़िए:फेस हाजिरी न लगाने पर चीफ इंजीनियर का डंडा: 357 ऊर्जा निगम कर्मचारियों का वेतन रोका गया
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य अभियंता, बुलंदशहर द्वारा फेशियल अटेंडेंस न लगाने वाले कर्मचारियों का वेतन अनैतिक तरीके से रोका गया या चार दिन के भीतर सभी कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो संघर्ष समिति अल्प सूचना पर मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करेगी। द्विवेदी ने कहा कि फेशियल अटेंडेंस कर्मचारियों की स्वतंत्रता और गोपनीयता पर हमला है। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।
विरोध में ये रहे मौजूद
उन्होंने यह भी दोहराया कि कर्मचारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की किसी भी कोशिश का एकजुट होकर विरोध किया जाएगा। सभा को सुरेंद्र कामरेड, जनार्दन यादव, इमरान खान, गणेश दत्त, रामसहाय, संजय मौर्य, पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने संबोधित किया। सभा में प्रवीण कुमार, अजय कुमार, घनेन्द्र, धर्मेंद्र, निखिल सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े:जहांगीराबाद में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी का शीशा ईंट मारकर तोड़ा, चालक से हाथापाई की कोशिश
ये खबर भी पढ़े:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर, ईओ नीतू सिंह ने किया रक्तदान