चिराग त्यागी
स्याना: मोहल्ला पुराना छत्ता निवासी चौधरी प्रेम नारायण त्यागी के बेटों डॉ. अजय त्यागी और डॉ. कपिल त्यागी ने अपने यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के जरिए देश के चार राज्यों में सात अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित कर न केवल स्याना, बल्कि पूरे बुलंदशहर जिले का नाम रोशन किया है। सोमवार को नई दिल्ली के मॉडल टाउन में यथार्थ ग्रुप के सातवें क्वार्टर्नरी केयर अस्पताल का भव्य लोकार्पण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस उपलब्धि से स्याना में खुशी की लहर दौड़ गई, और स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
एक दूसरे को मिठाई खिलाते स्याना निवासी, वीडियो
2300 बेड, 900 चिकित्सकों की सेवाएं
डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि यथार्थ ग्रुप के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली में स्थापित सात अस्पतालों में 2300 से अधिक बेड और 900 से ज्यादा चिकित्सक मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यथार्थ ग्रुप की सेवाओं की जमकर सराहना की और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया।

फीता काटती दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
स्याना में जश्न का माहौल
दिल्ली में सातवें अस्पताल के उद्घाटन के बाद मोहल्ला पुराना छत्ता में उत्साह चरम पर था। स्थानीय लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर डॉ. अजय और डॉ. कपिल की इस उपलब्धि का जश्न मनाते नजर आए। इस मौके पर डॉ. मनोज शर्मा, बबलू चौधरी, राजीव त्यागी, रामकुमार त्यागी, चिराग त्यागी, शाहिद लतीफ, खालिद लतीफ, जुगनू त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े:स्याना के दो लालों का कमाल: चार राज्यों में सात अस्पताल, दिल्ली में सातवें अस्पताल का भव्य लोकार्पण
ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 25 के चालान, 50 को चेतावनी