चिराग त्यागी
स्याना: नगर के गढ़ हाईवे मार्ग पर स्थित आनंद डेयरी के पास एक दुखद हादसा उस समय हुआ, जब हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक दूध के कंटेनर में करंट दौड़ गया। इस हादसे में कंटेनर चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को भैंसोड़ा गांव निवासी सुरेश आनंद डेयरी पर कंटेनर गाड़ी में दूध भरने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान गढ़ हाईवे के किनारे से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में कंटेनर आ गया, जिससे गाड़ी में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से चालक सुरेश बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में विकास की नई उड़ान: 48 करोड़ की लागत से सड़क, नाली और लाइट के कार्यों का शुभारंभ