बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के जीराजपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बमुश्किल मलबे से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
क्या था घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, जीराजपुर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक पुराने मकान की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में मकान में मौजूद एक महिला और दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों की जान बचाई जा सकी।
शिकारपुर तहसीलदार गौरव बिश्नोई को सुनिए(वीडियो)
एक्शन मोड में पुलिस प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू कार्य में सहायता की। पुलिस ने बताया कि मकान पुराना होने और बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घायलों का हाल
घायल महिला और दोनों बच्चों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
जहांगीराबाद में भी बुरा हाल
जहांगीराबाद निवासी कुलदीप सागु ने बताया कि बारिश रुके लगभग 5 घंटे हो गए, लेकिन घासमंडी के मुख्यबजार में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। परेशानी दुकानदार व राहगीरों को उठानी पड़ रही है। नगरपालिका अफसर मनमानी पर उतरे हैं, इस ओर कोई ध्यान नहीं रहे हैं। यदि ऐसा ही रहा तो शहर में व्यापारी वर्ग आंदोलन करेगा।
जलभराव से जहाँगीराबाद का बुरा हाल
ये खबर भी पढ़े:बराल में विद्युत एसडीओ की अभद्रता से नाराज संविदाकर्मी, हड़ताल पर बैठे, 17 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
ये खबर भी पढ़े: पहासू में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, अज्ञात आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी