Khabar Bulandshahr

यहां ‘ममता’ भी मर गई… झाड़ियों में फेंका नवजात, मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

नोट: मृत नवजात के फोटो को उसकी स्थिति और आमजन को ध्यान में हुए ब्लर किया गया है

बुलंदशहर: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव सड़क किनारे मिला। स्थानीय राहगीरों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों ने नवजात के शव के वीडियो बना लिए, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नवजात की डिस्टर्बिंग स्थिति को देखते हुए खबर बुलंदशहर न्यूज पोर्टल वीडियो नहीं दिखा रहा है।

प्रारंभिक जांच में शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह घटना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया जा रहा है।

कोई मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है?
स्थानीय लोग चर्चा कर रहे हैं कि बेटा हो या बेटी लोग उसे कलेजे से लगाकर रखते हैं। जिगर के टुकड़े को आंखों से ओझल तक नहीं होने देते। ऐसे में कौन ऐसी निर्दयी मां आ गई, जिसने अपनी कोख में पला हुआ बच्चा सड़क पर फेंक दिया। उसकी जान भी चली गई। लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: 3.50 लाख रुपये की कीमत के गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद, फोन स्वामियों को सौंपे

ये भी पढ़े: 79 वां स्वतंत्रता दिवस: बुलंदशहर में गंगानगर भाजपा जिला कार्यालय पर भारत माता की गूंज, हर्षोल्लास से मनाया आजादी का दिन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़