बुलंदशहर: सिकंदराबाद नगर में एक किराना दुकानदार को झगड़ा रोकने की कोशिश करना भारी पड़ गया। पुराने होली मेला रोड पर हुई घटना में दबंगों ने दुकानदार पर तमंचे की बट से हमला कर जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक आरोपी को तमंचे सहित मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि दूसरा आरोपी घटनास्थल से कुछ दूरी पर गिरफ्तार हुआ।
भीड़ द्वारा पकड़ा गया आरोपी, देखे वीडियो
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के पुराने होली मेला रोड पर कुछ दबंग दुकान के सामने किसी की पिटाई कर रहे थे। पास की किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन यह बात दबंगों को नागवार गुजरी। गुस्साए आरोपियों ने हथियार के बल पर दुकानदार पर हमला बोल दिया और तमंचे की बट से उसकी बेरहमी से पिटाई की।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को तमंचे सहित दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पकड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: बुलंदशहर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, 18 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल… 10 हिरासत में लिए
ये भी पढ़े: नलकूप मोटर चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन शातिर गिरफ्तार