शिकारपुर: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे पर गुड़से से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता वर्षा देवी ने अपने पति दिनेश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वर्षा देवी की शादी 29 जनवरी 2017 को करकौरा महाराजपुर निवासी दिनेश पुत्र रनवीर, के साथ हुई थी। वर्षा ने बताया कि शादी के छह साल बाद से दिनेश उस पर शक करने लगा और अन्य पुरुषों से बात करने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी देता था। यह विवाद समय के साथ बढ़ता गया।
घटना 11 जुलाई 2023 की रात करीब 3 बजे की है। वर्षा अपने बच्चे हर्षित के साथ चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी सास बिना देवी भी पास में थी। तभी शराब के नशे में धुत दिनेश ने गंडासे से उन पर हमला कर दिया। वर्षा ने बचाव में अपने पैर ऊपर किए, जिससे गुड़सा उसके पैरों में लगा और उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर जब उसका बच्चा और सास जागे, तो दिनेश ने मासूम हर्षित के पैर पर भी हथियार से वार किया।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
वर्षा ने किसी तरह थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़े: शिकारपुर में नलकूप पर हाथ धोते समय किसान को लगा करंट, मौत