बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल बाल्मीकि का एक महिला के साथ वायरल हुए अनैतिक वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि छोटे लाल, ललित शर्मा ने वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे की मांग की। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। भाजपा नेता के साथ जो महिला वीडियो में दिखी, उसने कैलावन के तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर जातिसूचक शब्द, गाली-गलौच करने एवं रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए सलेमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वादी महिला के अनुसार करीब 7-8 महीने पहले करीब 11 बजे वो राहुल बाल्मीकि के साथ कैलावन के पास गाड़ी में बैठे हुए थे। तब ही छोटल शर्मा, उमेश प्रधान व तीन अज्ञात उन्हें जबरदस्ती शमशान ले गए और बाल्मीकि कहते हुए उन्हें भंगी जैसे गलत शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने राहुल बाल्मीकि की पेंट उतरवा ली और महिला से रेप का प्रयास किया।
खबर बुलंदशहर ने तोड़ा ललित शर्मा से नाता
खबर बुलंदशहर स्वस्थ्य पत्रकारिता करने के मापदंड रखने की कोशिश कर रहा है। उसी में यकीन करता है। किसी भी पत्रकार का नैतिक कर्तव्य है कि बिना लाग लपेट के खबरों को जनता तक पहुंचाए। उसमें प्रलोभन रत्तीभर न हो। हमें सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि शिकारपुर के सलेमपुर मामले में ललित शर्मा इन्वाल्व हैं। जबतक ललित शर्मा खुद को कानून के समक्ष निर्दोष साबित नहीं कर देते हैं। खबर बुलंदशहर का उनसे कोई संबंध नहीं है। हमारे लिए कानून सर्वोपरि है।
ये खबर भी पढ़े: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया दूध का कंटेनर, चालक गंभीर रूप से घायल