Khabar Bulandshahr

शिकारपुर में किसान यूनियन टिकैत की जन आक्रोश पदयात्रा, तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन

शिकारपुर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जर्जर सड़कों और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार जन आक्रोश पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। हजारों की संख्या में किसान और लगभग 200 ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई इस पदयात्रा ने शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग की बदहाल स्थिति और किसानों के अनसुलझे मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान खींचा है। तहसील परिसर में चल रही महापंचायत में किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया है।

ये खबर पढ़कर देखें:बुलंदशहर में प्रिंसिपल का नाटक उजागर, खुद को बंधक बनवाने की साजिश पर सस्पेंड

पदयात्रा के बाद किसानों ने रखी मांग
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंटू चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को शिकारपुर तहसील क्षेत्र में जन आक्रोश पदयात्रा शुरू की गई। इस पदयात्रा में सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। साथ में करीब 200 ट्रैक्टर भी शामिल रहे। किसानों ने मांग रखी कि शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग की जर्जर हालत, जिसके कारण किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, किसानों ने फसल बीमा, बिजली आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं और बकाया गन्ना भुगतान जैसे मुद्दों को भी उठाया।

पदयात्रा के बाद महापंचायत आयोजित
शिकारपुर तहसील परिसर में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जर्जर सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू की जाए और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जिला अध्यक्ष ने ये कहा
जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी ने कहा, “शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग की हालत इतनी खराब है कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बिजली की अनियमित आपूर्ति, सिंचाई के लिए पानी की कमी और गन्ना भुगतान में देरी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी होगी, वरना हमारा आंदोलन और तेज होगा।

ये खबर भी पढ़े:स्याना में लेखपाल संघ का हापुड़ घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ये खबर भी पढ़े:फीस विवाद सुलझाने को स्कूल में अभिभावकों संग बैठक, हूटिंग करने वाले छात्रों के कारण पुलिस बुलानी पड़ी

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़