Khabar Bulandshahr

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस की तिरंगा यात्रा, SSP बोले- “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”

बुलंदशहर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुलंदशहर पुलिस देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। पुलिस लाइन से शुरू हुई भव्य तिरंगा यात्रा में SSP दिनेश कुमार सिंह ने कंधे पर तिरंगा थामकर “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” का उद्घोष किया। इस दौरान “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के नारों से शहर गूंज उठा। यात्रा में SP सिटी शंकर प्रसाद, SP देहात तेजवीर सिंह, ASP ऋजुल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

देश के मान को कंधे पर तिरंगा थामे एसएसपी और अन्य अफसर

तिरंगा यात्रा का संदेश

पुलिस लाइन से शुरू होकर काला आम, लल्ला बाबू चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और अमन-चैन का संदेश देती रही। SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा, “तिरंगा सिर्फ हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और अनुशासन की निशानी है।” उन्होंने पुलिसकर्मियों और नागरिकों से अपील की कि वे देश की एकता और शांति को बनाए रखने में अपना योगदान दें।

पुलिस का देशभक्ति उत्साह

यात्रा में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को कंधे पर थामकर पूरे जोश के साथ मार्च किया। SP सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान को दर्शाने का एक प्रयास है। ASP ऋजुल ने भी नागरिकों से तिरंगे के सम्मान और देश की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उनके साथ अन्य पुलिस अफसर और कर्मी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: ककोड़ में लूटकांड का खुलासा, पुलिस और स्वाट टीम ने 3 लुटेरों को दबोचा, लूटी गई अर्टिगा कार बरामद

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: वाहिद हत्याकांड में 13 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 आरोपी दोषी करार, 19 अगस्त को होगी सजा की घोषणा.. कोर्ट में क्या हुआ.. यहां जानिए सबकुछ

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़