बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जून माह में केंद्र ने 66 दम्पतियों को पुलिस कार्यालय स्थित महिला सैल में बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना और काउंसलिंग के माध्यम से सुलह कराई। कॉउंसलिंग के बाद जो दंपत्ति तलाक लेने की ठानकर आया था। वही साथ रहने को तैयार हो गया।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता किया और एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे नया जीवन शुरू करते हुए खुशी-खुशी साथ रहेंगे।

प्रभारी महिला सैल और काउंसलरों ने दम्पतियों को नवजीवन की शुभकामनाएं दीं और सलाह दी कि वे बीती बातों को भूलकर आपस में प्रेम और विश्वास के साथ जीवन यापन करें।
ये खबर भी पढ़े:जून में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 29,951 वाहनों का चालान, 119 सीज