सिकंदराबाद: शिकारपुर कस्बे में 12 वर्षीय किशोर शाद की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुखद घटना मंगलवार को उस समय हुआ, जब शाद अपनी मौसी के घर की छत पर खेल रहा था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया न जा सका। बुधवार को गमगीन माहौल में किशोर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
क्या हुआ था?
नगर के मोहल्ला नई बस्ती चौधरीवाडा निवासी रिजवान ने बताया कि उनका भतीजा शाद पुत्र आरिफ(12) वर्षीय पुत्र था। मंगलवार को अपनी मौसी के घर शिकारपुर गया था। वहां छत पर खेलते समय वह मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में शाद बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उसे बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अस्पतालों में जिंदगी की जंग
शाद को पहले मेरठ ले जाया गया, और फिर वहां से दिल्ली के अर्बन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मंगलवार रात करीब एक बजे शाद ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
शाद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अपने परिवार का लाडला था। उसके पिता आरिफ नगर की अनाजमंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़े:बुलंदशहर: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा, 21,000 रुपये का जुर्माना