बुलंदशहर: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर शारिक बेग ने 68वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

सब इंस्पेक्टर शारिक बेग को सम्मानित करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह
प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जुलाई 2025 तक लखनऊ में हुआ। इसमें प्रदेश के सभी जोन की टीमों ने हिस्सा लिया। मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए उप निरीक्षक शारिक बेग ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और प्रथम स्थान हासिल किया। आज 31 जुलाई 2025 को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने शारिक बेग को गोल्ड मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। SSP ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “शारिक बेग ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल बुलन्दशहर बल्कि पूरे मेरठ जोन का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत और लगन अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है।”
ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव और मारपीट में कई घायल
ये खबर भी पढ़े: क्या फिर ‘काल्पनिक हजाम’? बुगरासी में आधी रात को चोटी काटने की घटना, पुलिस जांच में जुटी.. वर्ष 2017 में ‘चोटी कटवा’ हुआ था मशहूर