Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: त्योहारों से पहले SSP दिनेश कुमार सिंह ने संभाला मोर्चा, सड़कों पर उतरकर लिया सुरक्षा का जायजा

बुलंदशहर: आगामी त्योहारों को देखते हुए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSP ने थाना गुलावठी क्षेत्र में पुलिस फोर्स और मिशन शक्ति टीम के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों का दौरा कर व्यापारियों और आमजन से संवाद किया।

व्यापारियों से संवाद करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, फ़ोटो

सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश
SSP दिनेश सिंह ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से 24 घंटे CCTV चालू रखने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने को कहा।

महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन देतीं महिला पुलिस अधिकारी, फ़ोटो

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी
पैदल मार्च के दौरान SSP ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षित रहने के उपाय बताए और पुलिस की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

आमजन से शांति और सौहार्द की अपील
SSP ने आम नागरिकों से त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ”

सुरक्षा के दृष्टिगत गश्त करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, फ़ोटो

पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई
त्योहारों के मद्देनजर बुलंदशहर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। SSP के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और मिशन शक्ति टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि सभी लोग त्योहारों का आनंद सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

ये भी पढ़े:बुलंदशहर में सांडों की भिड़ंत से मचा हंगामा, होमगार्ड समेत कई घायल

ये भी पढ़े: जहांगीराबाद में श्री महाकाली की भव्य शोभायात्रा: रातभर निकली झांकियां, मां काली ने दिखाया रौद्र रूप

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़