मेरठ: कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन के सात जिलों में शिवरात्रि के पावन अवसर पर 35 लाख 78 हजार 856 श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए।
ये खबर भी पढ़कर देखें:एक्सक्लूसिव: ”खबर बुलंदशहर” की खबर पर फिर मुहर: पिपैरा का संजय हत्याकांड: संजय के गले में टूटा चाकू.. जब नहीं मरा तो डंडे से वार क-र उतारा मौत के घाट..शराबबाजी में किया झगड़ा
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन भानु भास्कर ने बताया कि

मेरठ जनपद में कुल 7 लाख 45 हजार 203 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इनमें से ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में 6 लाख 32 हजार 751 श्रद्धालुओं ने और अन्य मंदिरों में 1 लाख 12 हजार 452 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया।
बागपत जिले के पुरामहादेव मंदिर में 8 लाख 91 हजार 840 कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया, जो जोन में सबसे अधिक संख्या रही। बुलंदशहर जिले में 4 लाख 86 हजार 825, हापुड़ में 2 लाख 13 हजार 190, मुजफ्फरनगर में 7 लाख 73 हजार 831, शामली में 1 लाख 18 हजार 457 और सहारनपुर में 3 लाख 49 हजार 510 श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिरों के आसपास और कांवड़ मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी तरह की असुविधा या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये खबर भी पढ़े: श्री अमरनाथ यात्रा: सांप्रदायिक सौहार्द की बनी अनूठी मिसाल…. बुलंदशहर के चार मुस्लिम बने सेवादार