Khabar Bulandshahr

स्याना में नजर बचते ही दुकान के गल्ले में हाथ डाल रहा था चोर, दुकानदार ने सतर्कता से पकड़ा, सीसीटीवी ने भी खोली पोल

चिराग त्यागी
स्याना: बुगरासी रोड पर स्थित आदीप किराना स्टोर में एक चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्राहक बनकर आए एक युवक ने दुकानदार आदीप अग्रवाल की नजर चुराकर गल्ले से नगदी चोरी करने की कोशिश की। चोर ने गल्ले में हाथ डाल पैसा निकालने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता और सीसीटीवी ने चोर के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

गल्ले से नकदी पर हाथ साफ करता चोर

दुकानदार ने मचाया शोर
जैसे ही दुकान संचालक ने चोरी का प्रयास देख। उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मिलकर चोर को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने क्षेत्र की दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया था।

ये खबर भी पढ़े:अनूपशहर में गंगा का जलस्तर दो फुट घटा, आरती प्लेटफॉर्म पर गाद ही गाद, प्रशासन ने दिए सफाई के निर्देश

ये खबर भी पढ़े:बुगरासी मार्ग पर भीषण जाम, आमने- सामने दो एंबुलेंस भी फंसी, तड़पते रहे मरीज, चिलचिलाती धूप में राहगीर परेशान

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़