बुलंदशहर: सावन मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में कांवड़ मार्गों की निगरानी के लिए 200 कांवड़ फैंटम और पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) को तैनात किया गया है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋजुल ने स्वयं कांवड़ फैंटम के साथ कांवड़ मार्गों का जायजा लिया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सके।
पुलिस अधिकारी की बाइट, देखें वीडियो
कांवड़ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा
बुलंदशहर पुलिस सावन के पवित्र महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 200 कांवड़ फैंटम और PRV को विशेष रूप से तैनात किया गया है। ये टीमें मार्गों पर निगरानी रखेंगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहेंगी। कांवड़ फैंटम्स को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कावड़ फैंटम का वीडियो
एएसपी ने किया निरीक्षण
एएसपी ऋजुल ने कांवड़ मार्गों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फैंटम टीमों के साथ मार्गों पर तैनाती, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और कांवड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़े: जहांगीराबाद में नाले में गिरा ढाई वर्षीय अदनान, हालत गंभीर, परिजनों ने लगाया सुरक्षा रेलिंग की कमी का आरोप, जिम्मेदार मौन
ये खबर भी पढ़े:शिकारपुर के बनेल गांव में मकान ढहने से तीन घायल, पीड़ित परिवार ने मांगी सरकारी मदद