Khabar Bulandshahr

बच्चे का अपहरण कर परिजनों के साथ ढूंढ़वाता रहा, 18 माह के मासूम की बेरहमी से हत्या, शव संदूक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नित्यानंदपुर नंगली में महज 18 माह के एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई और उसके शव को घर में ही एक संदूक में रजाई में छिपा दिया गया। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकुश कक्षा 12 का छात्र बताया जा रहा है। लेकिन हत्या के पीछे का राज अभी तक अनसुलझा है।

इसी संदूक में रखा था बच्चे का शव, वीडियो देखें

घटना का विवरण
मृतक बच्चे की पहचान माधव (उम्र 18 माह) पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे खेलते खेलते अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों ने आसपास के इलाकों में घंटों खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान गांव का एक युवक खुद को बच्चे की तलाश में शामिल दिखा रहा था। वह भी परिवार के साथ घूमता रहा।

ग्रामीणों के आरोप सुनिए, वीडियो देखें

आरोपी पुलिस अफसरों को ही बरगलाने लगा

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपड़ोस के मकानों में खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसी युवक पर शक हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारियों को बरगलाते हुए बोला कि ऊपर मंजिल बनी हुई है। उसपर तलाशी ली जा सकती है। अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए सन्दूक खोलने को कहा तो उसमें अंदर रजाई रखी मिली। रजाई को खोलने को कहा तो उसमें अंदर बच्चे का शव रखा हुआ था। पुलिस अफसरों ने तुरंत ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना नरसेना की पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़े: छतारी में मिलावट का बड़ा खुलासा: खाद्य विभाग की छापेमारी में चार क्विंटल दूध के साथ तमंचा बरामद, नकली दूध की जांच के लिए भरे तीन नमूने

ये भी पढ़े:प्रेम में मानसिक रूप से परेशान युवक ने अनूपशहर में पानी की टंकी से कूदकर दे दी जान, वीडियो वायरल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़