बुलंदशहर: जिले में कथित तौर पर’थूक जिहाद’ का मामला सामने आया है है। थाना पहासू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अटेरना में एक परिवार की बेटी के विवाह समारोह के दौरान रोटी बना रहे आरोपी ने बारातियों के लिए बन रही रोटियों पर थूकते हुए घृणित हरकत की। यह नजारा शादी के मेहमान ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कथित तौर पर थूक लगाते हुए रोटी बनाने का वीडियो देखें
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह की बाइट, वीडियो देखें
घटना का पूरा विवरण
पहासू थानां क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में हो रही शादी में गया था। वहां देखा कि दानिश पुत्र नजीर निवासी पठान टोला रोटी बना रहा था। आरोप है कि दानिश तंदूर पर हर रोटी पर थूक लगाकर बना रहा था। उसकी इस हरकत को मैंने मोबाइल में कैद कर लिया। प्रशांत की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वीडियो वायरल होते ही थाना पहासू पुलिस ने संज्ञान ले लिया। एसपी देहात ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने दानिश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। युवक रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। युवक की पहचान दानिश पुत्र नजीर के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े:पहासू में मंदिर से इतने सारे घंटे ले उड़े चोर… जांच में जुटी पुलिस