Khabar Bulandshahr

खुर्जा में फर्जी आधार कार्ड बनाने का भंडाफोड़, जनसुविधा केंद्र संचालक अतुल कुमार गिरफ्तार

खुर्जा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जनसुविधा केंद्र संचालक अतुल कुमार को गिरफ्तार किया है। खुर्जा नगर पुलिस और मिशन शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई। आरोपी अतुल कुमार अधिक पैसे लेकर बिना UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) में बिना अपडेट किए कूटरचित आधार कार्ड तैयार करता था।

पुलिस ने उसके कब्जे से 30 फर्जी आधार कार्ड, 1 कंप्यूटर, 1 लैपटॉप और 2 प्रिंटर बरामद किए हैं। मामला दर्ज होने के बाद अतुल कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। खुर्जा नगर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। यह कदम न केवल अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाएगा, बल्कि आधार कार्ड की विश्वसनीयता को भी बनाए रखेगा।

खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि भोलेभाले लोगों को गुमराह कर अतुल उनका आधार कार्ड फर्जी तरीके से अपडेट लर देता था। उसके पास से काफी संख्या में ऐसे आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: साइबर अपराध के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, 431 का डोर टू डोर सत्यापन, सक्रिय आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

ये भी पढ़े:राजस्थान- एमपी में कफ सीरप से बच्चों की मौत का मामला: छह मेडिकल स्टोर से सैंपल जब्त, तीन जिलों के अफसरों ने की कार्रवाई

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़