बुलंदशहर/खुर्जा: नगर कोतवाली में मिशन शक्ति फेज-5 का शानदार आगाज किया गया। इस अवसर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र में आधुनिक सुविधाओं जैसे कम्प्यूटर और 18 पुलिस कर्मियों के स्टॉफ की व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके। कार्यक्रम में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने शिरकत की।
खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह जानकारी देती हुई, वीडियो देखें
एसपी देहात, डॉ. तेजवीर सिंह जानकारी देते हुए, वीडियो देखें

विज्ञापन
खुर्जा विधायक जानकारी देती हुई, वीडियो देखें
विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा, “पिछली सरकारों में महिलाओं का सम्मान नहीं था, लेकिन योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हैं। मिशन शक्ति फेज-5 का उद्देश्य महिलाओं को और मजबूत बनाना है।” उन्होंने आगे बताया कि मिशन शक्ति हेल्पलाइन किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं की तुरंत मदद करेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मिशन शक्ति केंद्र के जरिए अब महिलाओं की शिकायतों का निपटारा तेजी से होगा, जिससे समाज में उनकी स्थिति और मजबूत होगी। इस पहल से न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़े:समसपुर गांव में तालाब में दिखा विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप.. रेस्क्यू करने पहुंच गए अफसर
ये भी पढ़े: बुलंदशहर पुलिस के साहसी सिपाही: जान पर खेलकर बुझाई गैस सिलेंडर की आग, परिवार के जान-माल की रक्षा की