Khabar Bulandshahr

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी हत्याकांड का खुलासा, 20 लाख के लेन-देन में बाप-बेटे ने रची खौफनाक साजिश

खुर्जा: नगर पुलिस और स्वाट टीम ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। सौंदा हबीबपुर मोड़ से दो अभियुक्तों, जवाहर और विवेक, को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस साजिश का मुख्य किरदार युग अभी भी फरार है। युग जवाहर का बेटा बताया जा रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी, फाइल फोटो

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 सितंबर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख का शव उनके घर में मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। टीम के स्तर से की गई। मामले में दो आरोपी जवाहर और विवेक को गिरफ्तार किया गया है। घटना करने का मुख्य आरोपी युग अभी फरार है। वह जवाहर का बेटा है।

उन्होंने बताया कि जवाहर का गांव के ही गजेंद्र नामक व्यक्ति के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी मध्यस्थता मृतक विनोद चौधरी ने की थी। इसको लेकर पंचायत भी हुई, जिसमें तय किया गया कि मध्यस्थता करने वाले विनोद चौधरी और विष्णु के खाते में पैसा जमा कर दिया जाएगा।तय हुआ कि जवाहर और गजेंद्र के बीच में जो मुकदमेबाजी चल रही है। जब वह खत्म हो जाएगी तो पैसा वापस कर दिया जाएगा।

एसपी देहात ने बताया कि जवाहर और उसका बेटा युग इन्हीं पैसों को विनोद चौधरी से मांग रहा था। पैसा न मिलने से बाप बेटे दोनों बेहद नाराज थे। इसी को लेकर ही युग ने अपने पिता जवाहर और विवेक के साथ हत्याकांड की योजना बनाई और कमरे में जाकर विनोद की हत्या कर दी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी युग की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

ये भी पढ़े:बुलंदशहर में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कारवाई: 14 के खिलाफ FIR, 9.69 लाख का जुर्माना

ये भी पढ़े:बुलंदशहर में हवा हुई जहरीली: AQI 170, देश के टॉप-4 प्रदूषित शहरों में शुमार

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़