Khabar Bulandshahr

खुर्जा में आढ़ती के घर चोरी: 1.20 लाख रुपये और गहने ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद

बुलंदशहर: खुर्जा क्षेत्र में रात करीब तीन बजे चोरी की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुहल्ला राधा कृष्ण निवासी आढ़ती नवीन कुमार शर्मा के घर में घुसा एक अज्ञात बदमाश ने 1.20 लाख रुपये नकद और दो जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए। चोर की हिम्मत इतनी थी कि वह नवीन की मां से भिड़ गया और हथियार दिखाकर उन्हें डराने के बाद फरार हो गया।

घर का मुआयना करता चोर, वीडियो देखें

पीड़ित नवीन कुमार शर्मा का बयान, वीडियो देखें

नवीन कुमार शर्मा की मां का बयान, वीडियो देखें

जांच करते पुलिस अधिकारी, वीडियो देखें

घटना के अनुसार, रात के सन्नाटे में चोर नवीन के घर में दाखिल हुआ। नवीन का कहना है कि उसकी नवीन गल्ला मंडी में आढ़त की दुकान है। देर रात सभी घर में सो रहे थे। नवीन की मां उठी तो उन्होंने उस चोर को देखा। उस चोर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और घर से भाग निकला। मां ने उसे घर के बाहर तक जाते हुए देखा। नवीन की मां का कहना है कि अचानक उन्हें ध्यान आया कि घर में बैग रखा है। देखा तो बैग खाली पड़ा था। नवीन से पूछा तो उसने बताया कि एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी बैग में थी। चोर 1.20 लाख रुपये की नकदी ले उड़ा। इस दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की हरकतें कैद हो गई। फुटेज पुलिस जांच का आधार बन रही हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुर्जा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द ही चोर को पकड़ने और मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: यूपी पीईटी 2025 का पहला दिन सकुशल संपन्न, 17,032 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 6,440 ने छोड़ी

ये भी पढ़े:नरौरा थाने के उपनिरीक्षक का लेनदेन का ऑडियो वायरल, लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़