जहांगीराबाद। रविवार को नगर में तीसरी संगीतमयी श्री राधारमण प्रभात फेरी पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर पर जाकर आनन्दपूर्वक संपन्न हुई। प्रभात फेरी सुबह 5 बजे मौहल्ला पाठक स्थित भटनी वाले मन्दिर से प्रारम्भ हुई। इसकी शुरुआत डॉ देवेंद्र गर्ग, डॉ अरुणा गर्ग और पूर्व सभासद नवीन बंसल ने राधा कृष्ण की छवि के समक्ष दीप जलाकर की। पं. हरिकिशन शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाकर प्रभात फेरी की शुरुआत करवाई।

प्रभात फेरी भटनी वाले मन्दिर से शुरु होकर दरबार बैंड वाली गली, मौहल्ला पुख्ता बाजार, बिजली घर रोड, रामा गंज होते हुए पुरानी मंडी स्थित शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में विक्की गोयल, सुमित गोयल, नीरव शर्मा, शिवम सोनी, मोनू गर्ग, पीयूष गर्ग आदि ने हरिनाम सकीर्तन और सुंदर सुंदर भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान जगह जगह नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा की और प्रसाद भी वितरित किया। आयोजक मंडल ने बताया कि नगर में यह तीसरी प्रभात संगीतमयी प्रभात निकाली गई है, जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्त शामिल हो रहे हैं। अगली फेरी 26 अक्टूबर को बिजली घर चौराहे स्थित श्री सिद्धेश्वर मन्दिर से शुरु होकर टीचर्स कॉलोनी और सरदार गंज होते हुए नन्ना गिरी मन्दिर पर जाकर संपन्न होगी। आयोजक मंडल ने समस्त नगरवासियों से इस प्रभात फेरी में शामिल होने का निवेदन किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ देवेंद्र गर्ग, डॉ अरुणा गर्ग, नवीन बंसल, रामौतार तायल, रवि कौशिक, अमन चौहान, नीरव शर्मा, अंकुर बंसल, अंकुर अग्रवाल, नंदन गोयल, अशोक शर्मा, बुद्धप्रकाश बंसल, प्रियंक गोयल, सरिता शर्मा, मनोज गुप्ता, रौनक बंसल, राजीव अग्रवाल, विजय गुप्ता, सतीशचन्द सिंघल, संजय बंसल, दीपक गोयल, मोहित गोयल, डॉ सन्तोष गुप्ता, नीरज जिंदल, सुमित वार्ष्णेय, पवन, सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
ये भी पढ़े: मिला इंसाफ: बुलंदशहर के किसान संजय कुमार हत्या के आरोपों से बरी, 11 साल बाद जेल से रिहा
ये भी पढ़े: गुलावठी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत