Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद में नाली विवाद सुलझाने गए भाजपा नेता को जमकर पीटा

बुलंदशहर: जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रभु दयाल में नाली से जुड़े विवाद को सुलझाने गए भाजपा के मंडल महामंत्री पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसे जमकर पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

पीड़ित के भाई ने दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह छोटा भाई वेद प्रकाश उर्फ विष्णु वार्ड सभासद के साथ मोहल्ले के चौक में जाल लगवाने गया था। आरोप है कि इसी समय विवाद के दौरान हमला हुआ, जिससे वे घायल हो गए। उनपर धारदार हथियार से हमला किया गया। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: शुरू हुआ SIR सर्वे, घर-घर पहुंचकर बीएलओ सत्यापित करेंगे मतदाता सूची

ये भी पढ़े: सनसनीखेज घटना: पूर्व ग्राम प्रधान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला!

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़