भारत गोयल
जहांगीराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के निकट बीती 27 दिसम्बर को कार सवार महिलाओं के साथ हुई जेवरात लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना की मुख्य साजिशकर्ता पीड़िता की सगी बहन ही निकली। पुलिस ने लूट की साजिश रचने वाली आरोपिता को पुलिस ने उसके खुद के पुत्र, भाई के पुत्र और एक अन्य युवक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया सारा माल, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक गाड़ी और दो चाकू भी बरामद कर लिया है।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह की बाइट, वीडियो देखें
पुलिस द्वारा बरामद माल, वीडियो देखें
बता दें कि बीती 27 दिसम्बर को जटवाई के निकट दिल्ली निवासी शगुफ्ता और कौशर नामक महिला से लाखों के जेवरात की लूट हुई थी। घटना के बाद शगुफ्ता ने पुलिस में लिखित तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब घटना की जांच शुरू की तब चौंकाने वाले नाम सामने आए। पुलिस की जांच में शगुफ्ता की सगी बहन नन्ही, हारिश उर्फ समीर, गोलू उर्फ सलीम और शमसदुआ का नाम सामने आया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मंगलवार की दोपहर 12 बजे नवीनगर-जुगसना रोड पर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शगुफ्ता नन्ही की सगी बहन है और कौशर नन्ही की सगी देवरानी है। मामला एक राजनीतिज्ञ पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।
सलीम की मां रह चुकी है सभासद
पकड़े गए एक आरोपी गोलू उर्फ सलीम की मां पूर्व में नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद की सभासद रह चुकी हैं।
नन्ही का पति है कॉंग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष
पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका में नन्ही का नाम सामने आया है। नन्ही के पति दिल्ली नेहरू विहार में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी बताई जा रही हैं।