Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: जहांगीराबाद में तिरंगे का अपमान, ई-रिक्शा चालक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर: जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ई-रिक्शा चालक द्वारा तिरंगे को सीट पर बिछाकर उस पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटनाक्रम का वीडियो देखें

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ई-रिक्शा की सीट पर भारतीय तिरंगा बिछा हुआ है और चालक उस पर बैठकर वाहन चला रहा है। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे और उन्होंने ई-रिक्शा को रोककर वीडियो बनाया, जो तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे राष्ट्रीय गौरव का घोर अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस हरकत में आई। प्राथमिक जांच के बाद राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान और आगे की कार्रवाई के लिए जांच तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़े: स्याना में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील: डॉक्टर के इस्तीफे के बाद भी मशीन चलाने का मामला सामने आया

ये भी पढ़े: दिव्यांग ने हौसले से जीत लिया आसमान: मानवेंद्र सिंह ने UPSC ईएसई परीक्षा में हासिल की 112वीं रैंक, बुलंदशहर का नाम किया रोशन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़