भारत गोयल
जहांगीराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगवां के निकट एक सरिए से लदी ट्रैक्टर टौली पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे हुए एक व्यक्ति के ऊपर ट्रॉली में लदा सरिया गिर गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सतवीर(42) पुत्र जयपाल सिंह निवासी दुलखड़ा थाना अहार के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि सतवीर अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला था। रास्ते में वह एक सरिए लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठ गया जो रास्ते में ही दुर्घटना ग्रस्त हो गई। परिजनों ने आपसी सहमति से मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जरूरी कार्यवाही पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद सतवीर के परिजनों में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़े: शिव धनुष हुआ भंग, राम संग ब्याही जाएंगी जानकी…नगर में होगा भव्य रामबारात का आयोजन