Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद: श्री महाकाली जी की चतुर्थ शोभायात्रा रद्द, आयोजक ने बताई पारिवारिक वजह…

नोट: प्रतीकात्मक फोटो

जहांगीराबाद: सोमवार शाम को प्रस्तावित श्री महाकाली जी की चतुर्थ शोभायात्रा को आयोजक ने पारिवारिक कारणों से रद्द कर दिया है। इस भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, और नगर के मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए थे। हर साल इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, अखाड़े और बैंड बाजों का समावेश होता है, जिसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार, आयोजक उज्जवल ठाकुर ने कोतवाली प्रभारी को लिखित पत्र सौंपकर शोभायात्रा रद्द करने की सूचना दी। पत्र में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया और शोभायात्रा के लिए दी गई अनुमति को भी निरस्त करने का अनुरोध किया, ताकि कोई अन्य इस अनुमति का दुरुपयोग न कर सके।

कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने पुष्टि की कि आयोजक ने शोभायात्रा रद्द करने की सूचना दी है और अनुमति रद्द करने की मांग की है। इसके चलते आज शाम होने वाली यह शोभायात्रा अब नहीं निकलेगी।

ये भी पढ़े:खुर्जा में पूर्व विधायक के भतीजे डेयरी संचालक से लूट, बदमाश फरार.. पीछा न करे, स्कूटी की चाभी भी छीन कर ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़े: साइबर ठगों ने प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए 40 हजार

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़