Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद में दिवाली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जेबी पहलवान ढाबे में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

भारत गोयल
जहांगीराबाद। चांदौक दोराहे के निकट स्थित जेबी पहलवान ढाबे पर दिवाली की देर रात करीब पौने 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि ढाबे के साइड के गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। होटल संचालक ने तत्काल फायर बिर्गेड को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ढाबा संचालकों ने किसी के द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने का अंदेशा जताया है।

ढाबे में लगी आग, वीडियो देखें

आग बुझाते दमकलकर्मी, वीडियो देखें

आग बुझाते दमकलकर्मी, दूसरा वीडियो देखें

जानकारी के मुताबिक, नगर के मौहल्ला सरदार गंज निवासी लवकेश गिरी और मौहल्ला गुसाईयान निवासी चेतन शर्मा का चांदौक दोराहे के निकट जेबी पहलवान ढाबा है। सोमवार की देर रात लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर ढाबे के साइड में बने गोदाम मे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में दो जेनरेटर समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया।

पीड़ित ढाबा संचालक की बाइट, वीडियो देखें

बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
आग लगने से लगभग आधा घण्टे पहले किसी ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। इससे होटल संचालक का शक किसी साजिश की ओर जा रहा है। होटल संचालक ने तहरीर में भी किसी अज्ञात व्यक्ति की साजिश बताते हुए जांच की मांग की है।

आग लगने के बाद बराबर में किसी ने छोड़ी आतिशबाजी

होटल के गोदाम में जिस समय आग लगी उसी समय पास में ही किसी अज्ञात शख्स ने आतिशबाजी बजी छोड़ी जबकि होटल संचालक का कहना है कि आबादी से दूर इस स्थान पर कोई भी आतिशबाजी नहीं छूटती है।

बुलन्दशहर से आई फायर बिर्गेड

क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन की फायर बिर्गेड किसी अन्य स्थान पर आग बुझाने गई हुई थी, जिस वजह से आग बुझाने के लिए फायर बिर्गेड बुलन्दशहर से बुलानी पड़ी।

3 माह पहले ही खोला था ढाबा

होटल संचालक चेतन शर्मा और लवकेश गिरी ने बताया कि उन्होंने 25 जुलाई को ढाबे की शुरुआत की थी। तीन माह के भीतर इस प्रकार की घटना से उन्हें भारी आर्थिक हानि पहुंची है। साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े: नेशनल हाईवे-34 पर चलती बस में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों ने किसी तरह कूदकर बचाई जान

ये भी पढ़े:तीसरी संगीतमयी राधारमण प्रभात फेरी आनन्दपूर्वक संपन्न, राधा नाम धुन पर जमकर झूमे भक्त

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़