जहांगीराबाद: कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के खालौर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्य बना दिया। स्मृति ईरानी स्टेडियम पहुंचीं और पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह ने स्मृति ईरानी को बुके देकर और शॉल उड़ाकर जोरदार तालियों के बीच भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वीडियो देखें
कार्यक्रम में सम्मानित होती पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वीडियो देखें
कार्यक्रम में प्रतिभाग करते खिलाड़ी, वीडियो देखें
सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी जैसी प्रेरणादायी नेता की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्टेडियम में हजारों की संख्या में पहुंचे खिलाड़ी और दर्शक उत्साह से लबरेज नजर आए। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवा प्रतिभागियों ने स्मृति ईरानी का अभिवादन किया।
ये भी पढ़े: बुलंदशहर: किशोरी अपहरण मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला