Khabar Bulandshahr

बीके पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गौवंशों को खिलाया चारा.. शिक्षकों ने बच्चों को बताया गौसेवा का महत्व

जहांगीराबाद: बच्चों को किताबी के ज्ञान के साथ सामाजिक व आस्था से जुड़े विषयों पर भी ज्ञान देना शिक्षकों का ही दायित्व है। इसी दायित्व को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास नगर के बिन्नेर देवी रोड स्थित बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचिंग स्टाफ ने मिलकर किया है। इस प्रयास में सामाजिक संस्था नर नारायण सेवा संस्थान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

चांदौक स्थित सीता राम बाबा के आश्रम में पहुंचे छात्र- छात्राएं

गौवंशों के लिए चारा भरते शिक्षक व छात्र

शुक्रवार को बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर चांदौक स्थित परम संत सीताराम बाबा के आश्रम पर गौसेवा की। टीचिंग स्टाफ ने आपसी सहयोग से गौवंशों के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया। जिसे हर नारायण सेवा संस्थान की ओर से आश्रम स्थित गौशाला तक पहुंचाया गया। टीचिंग स्टाफ और स्कूल के छात्र छात्राओं ने मिलकर यह चारा गौवंशों को खिलाया। इस मौके पर विद्यालय के टीचर्स ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिकता के मूल्यों से परिचित कराना भी हमारा कर्तव्य है। ये बच्चे जीवन में जब आगे बढ़ेंगे तब सभी जीवों के प्रति इनके मन में सेवा का भाव रहेगा। उन्होंने नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा किये गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े:दिव्यांग बोला- कैसे हो भैया.. एएसपी बोले ठीक हूं.. घुटनों पर बैठकर हाथ मिलाया.. ठंड से ठिठुरते गरीबों को भी ASP सिटी ऋजुल ने दी राहत, कंबल वितरण कर जीता दिल

ये भी पढ़े: बुलंदशहर से बड़ी खबर: वेयर हाउस पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पतंजलि सहित कई नामी ब्रांड्स के सैंपल लिए गए

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़