बुलंदशहर/जहांगीराबाद: एसएसपी दिनेश कुमार ने जिले में कोतवाली प्रभारी, स्वाट प्रभारी और अन्य तबादले किए हैं। जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह अब संजेश कुमार को जहांगीराबाद कोतवाली की कमान सौंपी गई है। संजेश कुमार अब तक बीबीनगर थाने के प्रभारी के रूप में तैनात थे। वहीं जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक गंगा प्रसाद आर्य का भी तबादला करते हुए नरौरा थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर रामफल सिंह को अचानक लाइन हाजिर करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जहांगीराबाद के नए कोतवाल संजेश कुमार
कहां से कौन कहां भेजा?
कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह बेहद सख्त हैं। तबादले भी इसी कड़ी का हिस्सा बताए जा रहे हैं। राम नारायन सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नरौरा से पर प्रभारी निरीक्षक थाना औरंगाबाद, मोहम्मद असलम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना खुर्जा देहात से स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को पीआरओ पद से हटाकर अतिरिक्त प्रभारी थाना खुर्जा देहात बनाया है। सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष औरंगाबाद से हटाकर लाइन भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को प्रभारी स्वाट टीम से हटाकर बीबीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। अनुप्रताप सिंह को थाना अहार से थाना रामघाट भेज दिया गया है। भुवनेश कुमार सिंह को थाना रामघाट से हटाकर थाना अहार प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़े:गंगा नदी उफान पर, नरौरा बैराज पर पहुंचा 1.85 लाख क्यूसेक पानी, अनूपशहर के घाट जलमग्न