Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में सनसनीखेज खुलासा: पति ने दी थी पत्नी की हत्या की सुपारी, साढ़े 3 लाख में सौदा तय, 80 हजार एडवांस… कोर्ट से लौटते वक्त हुआ हमला

बुलंदशहर: नगर कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी किलर्स को साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा तय किया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति हरीश वर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पूजा और उसके पति हरीश वर्मा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच कई मुकदमे कोर्ट में चल रहे थे। इन मुकदमों से तंग आकर हरीश ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

इसकी मूल खबर यहां पढ़े: बुलंदशहर में वारदात: कोर्ट से लौट रही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर.. पति और उसके भाई पर आरोप

सुपारी किलर्स को दी 80 हज़ार की एडवांस राशि
जांच में खुलासा हुआ कि हरीश ने सुपारी किलर्स संतोष, रजत और ब्रज के साथ मिलकर पूजा की हत्या की योजना बनाई। सौदा साढ़े तीन लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें से 80 हज़ार रुपये एडवांस के रूप में दिए गए। घटना वाले दिन हरीश ने ही सुपारी किलर्स को पूजा की पहचान कराई, ताकि वे कोर्ट से लौटते वक्त उस पर हमला कर सकें।

कोर्ट से लौटते वक्त हुआ हमला
घटना उस समय हुई जब पूजा कोर्ट से तारीख लेकर लौट रही थी। सुपारी किलर्स ने योजना के अनुसार उस पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने हरीश वर्मा, संतोष, रजत और ब्रज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू, एक मोटरसाइकिल और 20 हज़ार रुपये नकद बरामद किए गए।

ये भी पढ़े: कप्तान ने किसी के कतरे पर, किसी को दिया इनाम… जहांगीराबाद कोतवाल लाइन हाजिर, स्वाट प्रभारी भी हटाए.. अन्य प्रभारियों को भी सौंपी कमान

ये भी पढ़े:गंगा नदी उफान पर, नरौरा बैराज पर पहुंचा 1.85 लाख क्यूसेक पानी, अनूपशहर के घाट जलमग्न

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़