Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग पकड़ा गया

बुलंदशहर: गुलावठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस शातिर गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा, जिनकी पहचान मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अमित, अनिल और श्रवण के रूप में हुई है। पुलिस ने इन ठगों के कब्जे से 37 ATM कार्ड, नकदी, मोबाइल फोन, अवैध हथियार, चाकू, एक वरना कार और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, वीडियो देखें

सीओ भास्कर मिश्रा की बाइट, वीडियो देखें

गैंग लंबे समय से ATM बूथों पर भोले-भाले लोगों को मदद का लालच देकर उनके असली कार्ड को डुप्लीकेट कार्ड से बदल देता था। इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से मोटी रकम उड़ा ली जाती थी। पूछताछ में आरोपियों ने गुलावठी और बरेली में कई ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने बताया कि इस गिरफ्तारी से कई ATM ठगी के मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की अपील: जनता से अनुरोध है कि ATM बूथ पर किसी अजनबी की मदद लेने से बचें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-5 का भव्य शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा… और भी उठाए जाएंगे बड़े कदम

ये भी पढ़े:नेशनल खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े…. एसएसपी के आदेश पर बाइक एजेंसी संचालक समेत दो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़