Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली टाटा साल्ट का जखीरा पकड़ा, दो दुकानदारों के खिलाफ़ शिकायत दर्ज

बुलंदशहर: गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर नकली टाटा साल्ट के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। इस बड़ी कार्रवाई में विभाग ने 935 किलोग्राम नकली टाटा साल्ट के पैकेट बरामद किए। एक दुकान से 900 पैकेट और दूसरी दुकान से 35 पैकेट जब्त किए गए।

नमक की जांच करते अधिकारी, वीडियो देखें

जांच में खुलासा हुआ कि धंधेबाज सस्ते लोकल नमक को टाटा साल्ट की नकली पैकिंग में पैक कर ग्राहकों के साथ ठगी कर रहे थे। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने नकली पैकिंग के इस खेल को कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला मानते हुए दो दुकानदारों के खिलाफ गुलावठी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नकली नमक बेचने की शिकायत मिल रही थीं। उसी के आधार पर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। नकली नमक बेचने वालों की पूरी चेन की जांच की जा रही है।

फूड सेफ्टी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा और ब्रांड की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए की गई। विभाग ने लोगों से अपील की है कि नमक या अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकिंग की प्रामाणिकता जरूर जांचें और किसी भी संदिग्ध सामान की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग पकड़ा गया

ये भी पढ़े:बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-5 का भव्य शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा… और भी उठाए जाएंगे बड़े कदम

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़