Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर से बड़ी खबर: वेयर हाउस पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पतंजलि सहित कई नामी ब्रांड्स के सैंपल लिए गए

बुलंदशहर: जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट के बड़े वेयरहाउस पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत पर लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान वेयरहाउस से भारी मात्रा में देसी घी बरामद हुआ, जिसमें पतंजलि, गोदरेज और बैद्यनाथ जैसे प्रमुख ब्रांड्स शामिल हैं।

जांच करती टीम, वीडियो देखें

जांच करते अधिकारी, वीडियो देखें

जांच करते अधिकारी, वीडियो देखें

खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर की बाइट, वीडियो देखें

अधिकारियों ने इन सभी ब्रांड्स के घी के सैंपल लिए, जो जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। वेयरहाउस में एक्सपायरी डेट नजदीक आने वाले घी के पैकेट भी मिले। यहां से सप्लाई नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद और फिरोजाबाद जैसे शहरों में की जा रही थी। कार्रवाई कई घंटों तक चली और विभाग सख्ती से मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की जांच कर रहा है। यह मामला उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़ा होने के कारण महत्वपूर्ण है। खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि सैंपल फेल होते हैं, तो संबंधित ब्रांड्स और प्लेटफॉर्म पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़े:बदरखा सीरवास गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास: विधायक अनिल शर्मा ने दी बड़ी सौगात

ये भी पढ़े: बुलंदशहर नगर पालिका परिषद की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक सोमवार को… हंगामे के आसार

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़