बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव सराय छबीला में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्कूल के बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पथराव और मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ बच्चों के बीच कहासुनी के दौरान दलित छात्रों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
ये खबर भी पढ़े: क्या फिर ‘काल्पनिक हजाम’? बुगरासी में आधी रात को चोटी काटने की घटना, पुलिस जांच में जुटी.. वर्ष 2017 में ‘चोटी कटवा’ हुआ था मशहूर
ये खबर भी पढ़े: जेई संघ की हड़ताल से बुलंदशहर में बिजली आपूर्ति पर संकट, टीजीटू बनाए जाएंगे बिजलीघर प्रभारी.. चीफ इंजीनियर ने एमडी से अनुमति मांगी