बुलंदशहर: लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक बड़ा कदम चुनाव आयोग ने उठाया है। जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो गई है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष मतदाता सत्यापन अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची को पूर्ण रूप से वेरीफाई और अपडेट करेंगे।
अधिकारों की बाइट, वीडियो देखें
उद्देश्य: फर्जी मतदाताओं पर लगाम, साफ-सुथरी मतदाता सूची
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है:फर्जी मतदाताओं को बाहर करना, मृतक मतदाताओं के नाम हटाना, नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना और मतदाताओं का ई-सत्यापन है।
बीएलओ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से हर मतदाता की जानकारी का डिजिटल वेरिफिकेशन करेंगे। इससे न केवल सूची शुद्ध होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
कैसे होगा काम?
बीएलओ आपके घर पहुंचेंगे
आपका वोटर कार्ड, आधार और मोबाइल नंबर चेक करेंगे
नया मतदाता बनना हो तो फॉर्म-6, नाम हटवाना हो तो फॉर्म-7 भरा जाएगा
18 साल पूरा करने वाले युवाओं को तुरंत जोड़ा जाएगा
चुनाव अधिकारियों का संदेश
निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “यह अभियान लोकतंत्र का आधार है। हर मतदाता से अपील है कि बीएलओ आएं तो पूरा सहयोग करें। अपना नाम, पता, फोटो और मोबाइल नंबर सही करवाएं। फर्जीवाड़े को खत्म करने में आपका योगदान जरूरी है।”
खास सुविधाएंऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध है। वोटर हेल्पलाइन ऐप या voters.eci.gov.in पर खुद चेक करें। हेल्पलाइन नंबर: 1950 है।
क्यों जरूरी है यह अभियान?
पिछले चुनावों में फर्जी वोटिंग के मामले सामने आए कई जगह मृतकों के नाम से वोट डाले गए युवा मतदाता सूची से छूट जाते हैं।
ये भी पढ़े: सनसनीखेज घटना: पूर्व ग्राम प्रधान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला!