Khabar Bulandshahr

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: डिबाई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत अफ़सरों ने लगाई चौपाल

बुलंदशहर: महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने वाला मिशन शक्ति 5.0 अब उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में अपनी छाप छोड़ रहा है। इसी कड़ी में बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखा और प्रेरणादायक आयोजन हुआ, जहां पुलिस ने रात के समय ‘चौपाल’ लगाकर महिलाओं और युवतियों से सीधा संवाद किया। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि समाज में महिलाओं की मजबूती का प्रतीक बन रहा है।

महिला शक्ति को लेकर जागरुक करते हुए, वीडियो देखें

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर चल रहे इस विशेष अभियान के तहत सीओ डिबाई शोभित कुमार के नेतृत्व में थाना डिबाई की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त रूप से यह पहल की। रात के समय आयोजित इस चौपाल में पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं से मुलाकात की। आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाते हुए पुलिस ने उन्हें सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया।

पुलिस अधिकारी समाज को जागरुक करते हुए, वीडियो देखें

संवाद और जागरूकता की मुख्य बातें:

तुरंत मदद का आश्वासन: पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि छेड़खानी, उत्पीड़न या किसी भी आपात स्थिति में बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें। महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड हमेशा तैयार हैं।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर: यूपी-112: आपातकालीन पुलिस सहायता।

वूमेन पावर लाइन-1090: महिलाओं से संबंधित शिकायतों के लिए।

चाइल्ड हेल्पलाइन-1098: बच्चों की सुरक्षा के लिए।

महिला हेल्पलाइन: घरेलू हिंसा और अन्य मुद्दों पर त्वरित मदद।

ये भी पढ़े: अहमदगढ़ में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा: जेसीबी और दो डंपर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

ये भी पढ़े:सोनू शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो हुए लंगड़े, तीसरे को घेराबंदी कर दबोचा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़