बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। PDA पाठशाला चलाने के मामले में दर्ज FIR पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी पूरी तरह ‘डिरेल’ हो चुकी है। उन्हें यह तक नहीं पता कि क्या करना है और क्या नहीं।” पाठक ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार ने यूपी को गुंडई और भ्रष्टाचार के दलदल से निकालकर देश का नंबर वन राज्य बनाया है।
यूपी डिप्टी सीएम को सुनिए, वीडियो
बुलंदशहर डीएम कर सकेंगी स्वास्थ्य विभाग की भर्तियां
बृजेश पाठक ने बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब बुलंदशहर की डीएम स्थानीय स्तर पर भर्तियां करेंगी, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भर्ती शासन स्तर से होगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया है।
सावन में जलभराव पर अखिलेश के तंज का जवाब
सावन के महीने में शहरों और गांवों में जलभराव की स्थिति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तंज पर पाठक ने करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “यूपी सरकार जनता के कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य कर रही है। सपा ने अपने शासनकाल में राज्य को लूट का अड्डा बना दिया था, लेकिन 2017 के बाद यूपी ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं।
बुलंदशहर में विकास कार्यों का जायजा
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुलंदशहर में एक निजी अस्पताल और भारत माँ मंदिर के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए बैठक भी की। उनके दौरे से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़े: रात में ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर पुलिस का सख्त एक्शन, पांच टॉय ड्रोन बरामद.. एसएसपी ने कहा- अब NSA के तहत होगी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़े:जहांगीराबाद में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पति के भतीजे को इंस्टाग्राम पर भेजा, मुकदमा दर्ज