Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर की बेटी ने चीन में दिखाया दमखम: कोच के रूप में है मौजूद, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों को जिताया पदक

बुलंदशहर। जिले की बेटी खेलों के माध्यम से चीन में भारत का नाम रोशन कर रही है। चीन के बीजिंग में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 वह भारत के खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में मौजूद है।

चीन की राजधानी बीजिंग में 17 जून से 25 जून 2025 तक पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप आयोजित हो रही है। भारत की ओर से इस वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल लाकर जीत हासिल की। भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में बुलंदशहर के गांव मडोना जाफराबाद निवासी दीक्षा शर्मा भी मौजूद हैं। उन्हीं के प्रशिक्षण में इन खिलाड़ियों द्वारा देश का नाम रोशन किया जा रहा है।

कोच दीक्षा शर्मा

कोच की जिम्मेदारी संभाल रही दीक्षा शर्मा
बीजिंग (चीन) में 17 से 25 जून 2025 तक होने जा रहे पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा शर्मा को आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है।


दीक्षा शर्मा महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में पॉवरलिफ्टिंग कोच के पद पर कार्यरत हैं। दीक्षा शर्मा पहली बार ऑफिशल्स कोच के रूप में बीजिंग (चाइना) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दीक्षा शर्मा को जानिए
दीक्षा शर्मा बुलंदशहर के गांव मडोना जाफराबाद की मूल निवासी हैं। उनके पिता भोपाल शर्मा किसान थे। दीक्षा की शादी बुलंदशहर के गांव चित्तसोना अल्लीपुर निवासी रितेश शर्मा में साथ हुई है। पिता के जाने के बाद पति उनके सपनों को उड़ान दे रहे हैं। दीक्षा शर्मा 5 देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉवरलिफ्टिंग में मेडल लाकर अपने देश का नाम रोशन कर चुकीं हैं। उनकी छोटी बहन मनीषा शर्मा भी पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं।

ये खबर भी पढ़े: ककोड़ में दो पक्षों में विवाद, सरेआम हो रही फायरिंग, मूकदर्शक बनी पुलिस

ये खबर भी पढ़े: बरतौली में बारात निकालने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पथराव, कई लोग घायल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़