Khabar Bulandshahr

कांग्रेस के ‘वोट चोर’ के बैनर हटवाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आज शाम कैंडल मार्च

बुलंदशहर: शहर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोर’ के बैनर लगवाए। लेकिन बाद में उन्हें हटवा दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने बोर्ड हटवाए हैं। ये लोकतंत्र में आवाज कुचलने जैसा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालने की बात कही है। पोस्टर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस सन्धु का फ़ोटो लगाते हुए उनके ऊपर वोट चोर लिखा हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ता का आरोप

इस तरह के लगाए गए शहर में पोस्टर

इस तरह के लगाए गए शहर में पोस्टर

कांग्रेस कमेटी ने भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा, अंसारी रोड सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर यह बैनर लगवाए थे, जिनमें वोट चोरी का आरोप लगाया गया था। बोर्ड हटाए जाने के घटनाक्रम को कार्यकर्ताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। पार्टी ने इस मुद्दे को और जोरदार तरीके से उठाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज शाम बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है।

ये भी पढ़े: कलेक्ट्रेट में किसानों का हल्ला बोल: तीन मांगों पर बनी सहमति, 20 करोड़ का तुरंत हुआ गन्ना भुगतान, खतौनी विवाद और आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम

ये भी पढ़े: नशे में धुत बहन के घर पहुंचा, बहन से बदतमीजी की तो बात चाकूबाजी तक जा पहुंची, चाकू की छीनाझपटी में हुआ भाई का मर्डर.. मां ने कहा, जांच कर बेटी के खिलाफ कार्रवाई हो

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़