Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर जिला अस्पताल में डॉक्टर- वार्ड ब्वॉय के बीच झड़प, घंटों की बातचीत के बीच सीएमएस ने सुलझाया मामला.. आरोप शराबबाजी पर भी

बुलंदशहर: कल्याण सिंह मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के बीच विवाद बढ़ गया है। मामला शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के सीएमएस के संज्ञान में पहुंचा। उसे जैसे तैसे पटाक्षेप करने की कोशिश की गई। लेकिन हंगामा अभी बना हुआ है। झगड़ा शराबबाजी को लेकर भी बना है।

ये खबर भी पढ़कर देखें:बुलंदशहर में विद्युत कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, वेतन रोकने और कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्च

मामला हुआ क्या?
कहानी सामने आई कि इमरजेंसी के कक्ष में बैठकर एक डॉक्टर साहब पी रहे थे। उसी समय एक अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय पहुंच गया। डॉक्टर ने उससे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह बार बार कमरे में आता रहा। आरोप है कि डॉक्टर के अलावा कुछ और लोग भी शराब पी रहे थे। इसी बात को लेकर डॉक्टर की झड़प वार्ड ब्वॉय से हो गई। विवाद रात में बहुत अधिक बढ़ गया।

सुबह सीएमएस के पास पहुंचा स्टाफ
सीएमएस ने स्टाफ को समझाया और डाक्टर को समझाकर घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू हुई तो स्टाफ एकत्र हो गए। इसके बाद सभी वार्ड ब्वाय समेत कर्मचारी सीएमएस डा. प्रदीप राणा के पास पहुंचे। शराब के नशे में अभद्रता के मामले पर कर्मचारियों ने सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि सीएमएस शराबबाजी की बात को सिरे से नकार रहे हैं।

सीएमएस ने मामला निपटाया
शुक्रवार सुबह को सीएमएस ने कर्मचारियों को शांत किया और आरोपित डाक्टर को भी समझाकर घर भेज दिया। फिलहाल मामला शांत बना हुआ है।

सीएमएस का कहना, शराबबाजी नहीं हुई थी
सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा वार्ड ब्वॉय और डॉक्टर के बीच के हुए झगड़े को तो मान रहे हैं। लेकिन झगड़ा शराबबाजी को लेकर था। उससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड ब्वॉय बार- बार डॉक्टर के कमरे में घुस रहा था। इसी पर ही डॉक्टर ने आपत्ति जताई। डॉक्टर शराबबाजी नहीं कर रहा था।

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में गंदगी से परेशान किला गांव के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, धरने की चेतावनी

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में अपर गंग नहर में मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़