Post Views: 172
बुलन्दशहर: जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपदीय पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। अपराधियों पर निगरानी रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने 45 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।
इन हिस्ट्रीशीट में शामिल अपराधी लूट, चोरी, नकबजनी, गौवध, अवैध शस्त्र/शराब, मारपीट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर पुलिस ने जून में 9 इनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार