Khabar Bulandshahr

बुलन्दशहर में पुलिस की सख्ती: अगस्त में 24,822 चालान, 197 वाहन सीज, ₹4.93 करोड़ का जुर्माना

बुलंदशहर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बुलन्दशहर पुलिस ने अगस्त माह में कड़ी कार्रवाई की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में कुल 24,822 चालान काटे गए, 197 वाहनों को सीज किया गया और ₹4.93 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, ₹20.80 लाख शमन शुल्क के रूप में वसूला गया।

इस अभियान में यातायात पुलिस ने सबसे अधिक 10,877 चालान काटे। अन्य क्षेत्रों में सिकन्द्राबाद (2,901), कोतवाली देहात (2,061), खुर्जा देहात (1,257) और अरनिया (1,423) में भी उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। पुलिस ने न केवल नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा, बल्कि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाया गया।

ये भी पढ़े:बुलंदशहर: बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को 12 वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश.. आप भी पढ़िए

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, मौके पर मौत.. परिजनों ने किया हंगामा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़