बुलंदशहर: कांग्रेस ने योगी सरकार पर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत बुलंदशहर में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि यूपी अपराध प्रदेश बन गया है। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का 15% अकेले यूपी में होता है।
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष, वीडियो देखें
दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है। जियाउर्रहमान ने योगी सरकार और पुलिस पर धर्म व जाति के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। उन्होंने बुलंदशहर में हाल की हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। खासकर अहार थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़िता की आत्महत्या को पुलिस व्यवस्था की विफलता बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है और अराजकता हावी है। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी और अब्दुल रहमान मौजूद रहे।
ये भी पढ़े:बुलंदशहर स्याना हिंसा: जिला पंचायत सदस्य योगेश राज को हाईकोर्ट से जमानत, 2018 के मामले में मिली राहत
ये भी पढ़े:चोला में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार घायल, पुलिस जांच में जुटी