Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: औरंगाबाद कस्बे में युवकों में जमकर मारपीट, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

बुलंदशहर: जिले के औरंगाबाद कस्बे में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान के बाहर दो युवकों के बीच शुरू हुई बहस जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों युवक एक-दूसरे पर मुक्के और लातें बरसा रहे हैं। हालांकि विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मारपीट का वायरल वीडियो देखें

वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों को अलग-अलग समुदायों से बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो देखकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। बुलंदशहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े:बुलंदशहर: बकरी से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व एडीओ गजेंद्र की जेल में हार्ट अटैक से मौत.. बुलंदशहर जिला कारागर में थे बंद

ये भी पढ़े:अमेठी के प्रशांत वीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया गर्व, कहा- 14 करोड़ में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा, ऐसे ही निखरे प्रतिभाएं… बुलंदशहर में स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रदेश सरकार से की मांग

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़