Khabar Bulandshahr

सनसनीखेज घटना: पूर्व ग्राम प्रधान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला!

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बाद गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव के पूर्व प्रधान का शव जंगल के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस हत्या या आत्महत्या हर एंगल से जांच में जुट गई है।

मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ मधुप कुमार सिंह और अन्य कर्मी, वीडियो देखें

मौके पर जांच की मांग करते परिजन, वीडियो देखें

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार(56) सोमवार रात को घर से सोने के लिए खेत पर गए थे। बताया गया है कि मुकेश की यह दिनचर्या थी। उनके परिजन मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत पर पहुंचे तो मुकेश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को देख विलाप शुरू कर दिया।

परिजनों का हत्या कर शव लटकाने का आरोप
परिजनों ने पुलिस को सूचना पुलिस को दी। सीओ मधुप कुमार के नेतृत्व में टीम तुरंत ही जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। सीओ और अन्य कर्मियों ने परिजनों को ढांढस बंधाने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी और एसपी देहात हुए एक्टिव
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह तुरंत सक्रिय हो गए। एसएसपी ने तत्काल एसपी देहात को कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं एसपी देहात के निर्देश पर सीओ मधुप कुमार ने जांच शुरू करा दी है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। शव के आसपास के निशान, फंदे का प्रकार और अन्य सुराग इकट्ठा किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है?”

क्या है शिकायत?
मृतक के पुत्र करन ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।करन के मुताबिक, सोमवार शाम पिता अहमदगढ़ से पैतृक गांव बाद के ट्यूबवेल पर गए थे। सुबह गेहूं, खाद और चाय लेकर पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका देखा। घटनास्थल पर जमीन पर घसीटने के निशान, शरीर पर चोट के निशान, फटे कपड़े, तीन-चार व्यक्तियों की चप्पलें और बाइक के टायर मार्क्स मिले। करन का आरोप है कि 21 दिसंबर 2024 को पिता ने दीपक, लोकेश, विशाल और अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह पहले इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि मुकदमा खत्म करवाने के लिए साजिश रचकर हत्या की गई

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में ‘थूक जिहाद’ का शर्मनाक मामला: शादी समारोह में रोटियों पर थूक रहा था आरोपी, कैमरे में हुआ कैद.. एसपी देहात के आदेश पर मुकदमा दर्ज,पहुंचा जेल

ये भी पढ़े:एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिवार सहित नरोरा गंगा घाट पर किया स्नान, मां बेलोन भवानी मंदिर में लिया आशीर्वाद

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़